भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, फार्मा शेयर्स में खरीदारी
सेंसेक्स 4 अंक की मामूली बढ़त के साथ 31818 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 9974 के स्तर पर कारोबार कर रहा है
नई दिल्ली (जेएनएन)। सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4 अंक की मामूली बढ़त के साथ 31818 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 9974 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 0.07 फीसद और स्मॉलकैप में 0.04 फीसद की कमजोरी देखने को मिल रही है।
वैश्विक बाजार में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त के चलते तमाम एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.30 फीसद की बढ़त के साथ 20690 के स्तर पर, चीन का शांघाई 1.24 फीसद की बढ़त के साथ 3390 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.35 फीसद की कमजोरी के साथ 28359 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.90 फीसद की बढ़त के साथ 2394 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते सर् अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.01 फीसद की कमजोरी के साथ 22773 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.11 फीसद की कमजोरी के साथ 2549 के स्तर पर और नैस्डैक 0.07 फीसद की बढ़त के साथ 6590 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुए हैं।

फार्मा शेयर्स में खरीदारी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, मेटल और पीएसयू बैंक को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा शेयर्स में है। ऑटो (0.14 फीसद), एफएमसीजी (0.20 फीसद) और रियल्टी (0.07 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।
टाटा स्टील टॉप गेनर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 30 हरे निशान, 18 गिरावट और दो बिना किसी परिवर्तन के कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, जील और टेक महिंद्रा के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, रिलायंस, एचसीएल टेक और ओएनजीसी के शेयर्स में है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home