Sunday, 8 October 2017

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, फार्मा शेयर्स में खरीदारी


सेंसेक्स 4 अंक की मामूली बढ़त के साथ 31818 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 9974 के स्तर पर कारोबार कर रहा है
नई दिल्ली (जेएनएन)। सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4 अंक की मामूली बढ़त के साथ 31818 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 9974 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 0.07 फीसद और स्मॉलकैप में 0.04 फीसद की कमजोरी देखने को मिल रही है।
वैश्विक बाजार में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त के चलते तमाम एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.30 फीसद की बढ़त के साथ 20690 के स्तर पर, चीन का शांघाई 1.24 फीसद की बढ़त के साथ 3390 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.35 फीसद की कमजोरी के साथ 28359 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.90 फीसद की बढ़त के साथ 2394 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते सर् अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.01 फीसद की कमजोरी के साथ 22773 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.11 फीसद की कमजोरी के साथ 2549 के स्तर पर और नैस्डैक 0.07 फीसद की बढ़त के साथ 6590 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुए हैं।
फार्मा शेयर्स में खरीदारी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, मेटल और पीएसयू बैंक को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा शेयर्स में है। ऑटो (0.14 फीसद), एफएमसीजी (0.20 फीसद) और रियल्टी (0.07 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।
टाटा स्टील टॉप गेनर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 30 हरे निशान, 18 गिरावट और दो बिना किसी परिवर्तन के कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, जील और टेक महिंद्रा के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, रिलायंस, एचसीएल टेक और ओएनजीसी के शेयर्स में है।

दिवाली से पहले ज्वैलर्स को मिली बड़ी राहत, उद्योग जगत ने काउंसिल के फैसले को सराहा


ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन ने जीएसटी काउंसिल के फैसले की सराहना की है       दिल्ली (जेएनएन)। रत्न एवं आभूषण डीलरों को मनी लांडिंग रोधी कानून (पीएमएलए) कानून के तहत जानकारी देने से मिली राहत का उद्योग जगत ने स्वागत किया है। आभूषण विक्रेताओं का कहना है कि इस कदम से त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ेगी क्योंकि उन्हें 50 हजार रुपये से ज्यादा की खरीद करने वाले ग्राहकों का न तो पैन नंबर लेना होगा न ही उनका रिकॉर्ड रखकर जमा करना होगा।
सरकार ने शुक्रवार को उस अधिसूचना को रद कर दिया जिसके तहत कंपनियों, व्यापारियों और संगठनों को मनी लांडिंग कानून के नियमों के अनुसार बड़े नकद लेनदेन की जानकारी होती थी। इसी नियम के तहत ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड रखकर उनकी रिपोर्टिग करनी पड़ती है।
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) के चेयरमैन नितिन खंडेलवाल ने कहा, ‘यह उद्योग जगत के लिए शानदार खबर है। हम इस फैसले के लिए सरकार के आभारी हैं। यह एक सकारात्मक कदम है और इससे बाजार की धारण मजबूत होगी। इस फैसले के बाद त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।’
अनमोल ज्वैलर्स के संस्थापक इशू दतवानी ने कहा कि यह बड़ा कदम है और दिवाली से ठीक पहले यह फैसला कारोबार के लिहाज से श्रेष्ठ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड के डायरेक्टर और पी. एन. गाडगिल ज्वैलर्स के सीएमडी सौरभ गाडगिल ने कहा कि पीएमएलए के तहत आने के बाद से ही यह उद्योग समस्याओं का सामना कर रहा था।
उन्होंने कहा, ‘पीएमएलए के हिसाब से 50 हजार रुपये से ज्यादा के आभूषण खरीद के लिए केवाईसी लेना बहुत छोटी सीमा थी। सरकार ने इस मामले में अच्छा कदम उठाया है और इससे आभूषण विक्रेताओं को ही नहीं, ग्राहकों को भी फायदा होगा।’ जीजेएफ के पूर्व चेयरमैन श्रीधर जी. वी. ने भी फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आभूषण उद्योग परेशानियों से गुजर रहा था। नवरात्र के दौरान खरीद कम रही। ताजा फैसले के बाद बिक्री में बढ़ोतरी को लेकर आभूषण उद्योग आशान्वित है।
कैसे मिली ज्वैलर्स को छूट: पीएमएलए के तहत बैंकों को 50 हजार रुपये से अधिक के कैश लेनदेन की रिपोर्टिग करनी होती थी। अधिसूचना रद होने से ये प्रावधान निष्प्रभावी हो गए। इसी प्रावधान के तहत ज्वैलर्स को पैन नंबर लेकर जानकारी देनी होती थी। अधिसूचना रद होने से ज्वैलर्स को भी इस नियम से राहत मिल गई। इससे 50 हजार रुपये से अधिक की ज्वैलरी खरीद के लिए पैन नंबर रखने की अनिवार्यता खत्म हो गई है।

सुलझा बंदर की सेल्फी का मसला


स्लेटर जब 2011 में इंडोनेशिया के जंगलों में घूमने गए, तो वहां नरूटो ने उनके कैमरे से यह सेल्फी ले ली।
वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी कोर्ट में हाल ही में नरूटो नाम के मकाक बंदर द्वारा ली गई सेल्फी का केस खत्म हो गया। विवाद था कि तस्वीर का कॉपीराइट बंदर को मिले या उस ब्रिटिश फोटोग्राफर डेविड स्लेटर को, जिनके कैमरे में सेल्फी ली गई। स्लेटर जब 2011 में इंडोनेशिया के जंगलों में घूमने गए, तो वहां नरूटो ने उनके कैमरे से यह सेल्फी ले ली।
तस्वीर कई जगह छपी हुई। तब पेटा ने कोर्ट में अर्जी दी कि तस्वीर का कॉपीराइट नरूटो को मिले। कोर्ट ने फैसला दिया कि कॉपीराइट कानून जानवरों पर लागू नहीं होता, लेकिन मामला नहीं सुलझा। अब स्लेटर ने विवाद पर विराम लगाते हुए भविष्य में तस्वीर से होने वाली कमाई का 25 फीसद भाग मकाक बंदरों का संरक्षण करने वाली संस्थाओं को देने की घोषणा की है।

Bigg Boss 11: सलमान खान के खिलाफ जुबैर ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत, धमकाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली: बिग बॉस  में वीकेंड का वार पर घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. सलमान खान न जुबैर खान को उनके बिहेवियर के लिए खरी-खरी सुनाई तो जुबैर खान ने इसे दिल पर ले लिया. उन्होंने कथित तौर पर नींद की गोलियां खा ली थीं, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. इसके बाद जनता की वोट में वह शो से बाहर हो गए. लेकिन उन्हें सलमान खान की सीख नागवारा गुजरी और उन्होंने सलमान खान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. 
 
यह भी पढ़ेंः Photos: इनके घर श्रीदेवी-शिल्पा शेट्टी ने मनाया करवा चौथ का जश्न, वरुण धवन की भाभी भी दिखीं

जुबैर खान ने शिकायत में सलमान खान पर धमकाने का आरोप लगाया है. जुबैर ने आरोप लगाया है कि सलमान ने उनसे कहा है, “तेरे को इंडस्ट्री में काम करने नहीं दूंगा. तेरे को मारूंगा.” जुबैर ने मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस थाने में यह रपट दर्ज कराई है. इस तरह बिग बॉस के घर में चलने वाला ड्रामा अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है. वैसे भी बिग बॉस-11 के पहले दिन से ही घर में हाहाकार मचा हुआ है.
 
zubair khan

यह भी पढ़ेंः ऋतिक रोशन के बचाव में उतरे फरहान अख्तर, कंगना रनोट के लिए लिखा ये...

अर्शी खान और जुबैर खान के बीच हुई तू-तू-मैं-मैं और जुबैर खान द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों से सलमान खान खफा था. उन्होंने शनिवार को जुबैर खान से कहा था कि तुझे कुत्ता न बना दिया तो मेरा नाम सलमान नहीं. यह भी देखना दिलचस्प होगा कि जुबैर खान वाकई हर्ट हुए हैं या फिर वे लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये सब कर रहे हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पीसी में प्राइवेट फोल्डर को लॉक करना है आसान, बस करना होगा यह काम


हम अपनी इस खबर में आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी निजी फाइल्स को हाइड कर सकते हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) में आपकी कुछ ऐसी फाइलें भी होती हैं जिन्हें आप हर किसी के साथ साझा करना पसंद नहीं करते। इनमें आपकी पर्सनल फोटोज या कुछ डॉक्यूमेंट्स होते हैं जिन्हें आप प्राइवेट रखना चाहते हैं। जैसा कि आपके पीसी का विंडोज किसी खास फाइल को लॉक करने की अनुमति नहीं देता है ऐसे में आप सॉफ्टवेयर का सहारा लेते हैं। ऑनलाइन कई ऐसे सॉफ्टवेयर उपलब्ध है जिनकी मदद से आप अपनी प्राइवेट फाइल को हाइड कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से फाइल पर वायरस के अटैक का खतरा भी रहता है। ऐसे में हम अपनी इस खबर में आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपको किसी खास सॉफ्टवेयर या एप की जरुरत नहीं होगी। आपको बता दे कि, यह ट्रिक केवल विंडोज 7, 8 या 8.1 और विंडोज 10 पर ही काम करेगी।
जानिए स्टेप बाइ स्टेप:
स्टेप 1- सबसे पहले, अपने ड्राइव पर कहीं भी एक नया फोल्डर बनाएं जहां आप अपनी निजी फाइल या फोल्डर्स रखना चाहते हैं।
स्टेप 2- अब, नोटपैड को ओपन करें और नीचे दिए गए कोड को कॉपी करें:
@ECHO OFF
if EXIST "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}" goto UNLOCK
if NOT EXIST Private goto MDPrivate
:CONFIRM
echo Are you sure to lock this folder? (Y/N)
set/p "cho=>"
if %cho%==Y goto LOCK
if %cho%==y goto LOCK
if %cho%==n goto END
if %cho%==N goto END
echo Invalid choice.
goto CONFIRM
:LOCK
ren Private "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"
attrib +h +s "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"
echo Folder locked
goto End
:UNLOCK
echo Enter password to Unlock Your Secure Folder
set/p "pass=>"
if NOT %pass%== PASSWORD-HEREgoto FAIL
attrib -h -s "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"
ren "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}" Private
echo Folder Unlocked successfully
goto End
:FAIL
echo Invalid password
goto end
:MDPrivate
md Private
echo Private created successfully
goto End
:End
स्टेप 3- अब वहां आपको ‘PASSWORD-HERE’ का एक ऑप्शन नजर आएगा। वहां दिए गए पासवर्ड से उस पासवर्ड से बदलें, जिसे आप रखना चाहते हैं। अब फाइल में > सेव एस > पर जाएं और फाइल एक्सटेंशन को .bat से .txt में बदलें और Save as के रूप में ड्रॉप डाउन मेन्यू में दिए 'All Files' को चुनें। अब आप अपनी पसंद के किसी भी नाम से फाइल को सेव कर सकते हैं।
स्टेप 4- अब .bat फाइल को डबल क्लिक करें जिसे आपने अभी बनाया है और आप देखेंगे कि 'Private' नाम से एक नया फोल्डर दिखाई देता है। आप उन सभी फाइल्स और फोल्डर्स को इसमें सेव रख सकते हैं जिन्हें आप निजी रखना चाहते हैं।
स्टेप 5- अब एक बार फिर से .bat फाइल को डबल क्लिक करें और एक सीएमडी प्रॉम्प्ट नजर आएगा जो आपसे पूछेगा कि क्या आप फोल्डर को लॉक करना चाहते हैं या नहीं। हाँ के लिए 'Y' टाइप करें और नो के लिए 'N' टाइप करें।
स्टेप 6- एक बार लॉक होने के बाद, आप देखेंगे कि 'Private' फोल्डर गायब हो गया है। फोल्डर को फिर से इस्तेमाल करने के लिए आपको बस .bat फाइल पर डबल-क्लिक करना होगा और सेट किए हुए पासवर्ड को एंटर करें।
इस तरह आप अपने सभी प्राइवेट फाइल्स को पासवर्ड दे कर सुरक्षित रख सकते हैं।
नोट: ध्यान रहे कि .bat फाइल को सावधानी से नाम दें ताकि कोई दूसरा आपकी फाइल के पासवर्ड को बदल न दें।


चांद और मंगल पर ऐसे बसाए जाएंगे शहर!


लंदन
ज्वालामुखी से संबंधित गतिविधियों की वजह से बनीं भूमिगत गुफाओं (लावा ट्यूब्स) से चांद और मंगल ग्रह पर मनुष्य के रहने की संभावनाओं को बल मिला है। वैज्ञानिकों ने कहा कि चांद और मंगल ग्रह पर छिपे हुए लावा ट्यूब्स से मनुष्य को सुरक्षित आवास मिल सकता है और यहां तक कि इनमें गलियां या शहर भी बसाए जा सकते हैं। हवाई, आइसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में उत्तर क्वींसलैंड, सिसली और गलापागोस द्वीपों समेत पृथ्वी पर कई ज्वालामुखी क्षेत्रों में लावा ट्यूब्स पाई गई हैं। इन ट्यूबों का भूमिगत नेटवर्क 65 किलोमीटर तक का हो सकता है। अंतरिक्ष में गए अभियानों में चांद और मंगलग्रह पर गड्ढे देखे गए जिससे लावा ट्यूब्स के सबूत मिलते हैं।

इटली में पडोवा विश्वविद्यालय और बोलोग्ना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पृथ्वी, चांद और मंगल ग्रह पर मौजूद लावा ट्यूब्स का व्यवस्थित तुलनात्मक अध्ययन किया। पडोवा विश्वविद्यालय के रिकार्डो पोजोबन ने कहा, 'पृथ्वी, चंद्रमा और मंगल ग्रह की तुलना से पता चला कि गुरत्वाकर्षण का लावा ट्यूब्स के आकार पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। पृथ्वी पर ये 30 मीटर तक हो सकती है। मंगल के कम गुरत्वाकर्षण वाले वातावरण में हमने 250 मीटर तक चौड़ी लावा ट्यूब्स के सबूत देखे।' 

पोजोबन ने कहा कि चांद पर ये सुरंगें एक किलोमीटर या उससे ज्यादा और लंबाई में सैकड़ों किलोमीटर तक फैली हो सकती हैं। शोध के ये नतीजे चांद पर आवास की संभावनाओं और मानव जीवन के लिए अहम हैं और साथ ही मंगल ग्रह पर किसी और ग्रह के लोगों के रहने की संभावनओं के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। लावा ट्यूब्स कॉस्मिक किरणों और परग्रही कणों से सुरक्षा प्रदान करती है जिससे संभावित रूप से भविष्य में मनुष्यों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सकता है। पोजोबन ने कहा कि मानव बस्तियां बसाने के लिए लावा ट्यूब्स पर्याप्त रूप से काफी बड़ी भी होती हैं।

ब्लैक होल की टक्कर से तरंगों का पता लगाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल

अमेरिकी खगोलविज्ञानियों बैरी बैरिश, किप थोर्ने और रेनर वेस को गुरत्व तरंगों की खोज के लिए इस साल का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। उनकी यह खोज गहन ब्रह्मांड के दरवाजे खोलती है। अलबर्ट आइंस्टीन ने करीब एक सदी पहले अपनी सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत के तहत गुरत्व तरंगों का अनुमान लगाया था लेकिन 2015 में ही इस बात का पता लगा कि ये तरंगे अंतरिक्ष-समय में विद्यमान हैं। 

ब्लैक होल के टकराने या तारों के केंद्र के विखंडन से यह प्रक्रिया होती है। नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करने वाली स्वीडिश रॉयल अकेडमी ऑफ साइंसेज के प्रमुख जी के हनसॉन ने कहा, उनकी खोज ने दुनिया को हिला दिया। उन्होंने सितंबर 2015 में यह खोज की थी और फरवरी 2016 में इसकी घोषणा की थी। 

दशकों के वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद यह ऐतिहासिक खोज हुई है। तभी से तीनों वैज्ञानिक खगोलशास्त्र के क्षेत्र में मिलने वाले सभी बड़े पुरस्कार अपने नाम करते आ रहे हैं। थोर्ने और वेस ने प्रतिष्ठित कैलिफॉर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में संयुक्त रूप से लेजर इंटरफियरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेब ऑब्जर्वेटरी (लीगो) बनाया था। इसके बाद बैरिश ने परियोजना को अंतिम रूप प्रदान किया। इस संस्थान को 1901 में नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत के बाद से 18 बार ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है। करीब 1.3 अरब प्रकाशवर्ष दूर हुए घटनाक्रम के परिणामस्वरुप पहली बार गुरत्व तरंगों का प्रत्यक्ष प्रमाण मिला था। 

अकादमी ने कहा, पृथ्वी पर जब सिग्नल पहुंचा तो बहुत कमजोर था लेकिन खगोलविज्ञान में यह बहुत महत्वपूर्ण क्रांति है। गुरत्व तरंगें अंतरिक्ष में सबसे प्रचंड घटनाक्रमों पर नजर रखने और हमारे ज्ञान की सीमाओं को परखने का पूरी तरह नया तरीका हैं। ब्लैक होल से कोई प्रकाश नहीं निकलता इसलिए उनका पता केवल गुरत्व तरंगों से चल सकता है। पुरस्कार में 90 लाख स्वीडिश क्रोनर यानी करीब 11 लाख डॉलर (करीब 7.20 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी। 



इस साल के नोबेल पुरस्कारों में सबसे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा की गई और दूसरे स्थान पर भौतिकी के विजेताओं का नाम घोषित किया गया है। बुधवार को रसायनविज्ञान के विजेताओं के नाम की घोषणा होगी। साहित्य का नोबेल जीतने वालों का नाम गुरुवार को और शांति के क्षेत्र में नोबेल प्राप्त करने वाले विजेता का नाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम का ऐलान सोमवार को किया जा सकता है।

बिना इंटरनेट सोशल मीडिया साइट का करें इस्तेमाल, यह है ट्रिक


ट्रिक
अगर आपको सोशल मीडिया पर अपडेटेड रहने का शौक है और इंटरनेट का ना होना आपके लिए बड़ी समस्या है। तो इस समस्या का भी समाधान है
नई दिल्ली (जेएनएन)। इंटरनेट के बिना स्मार्टफोन आज के समय में किसी काम का नहीं लगता। ऐसे में अगर आपके फोन का इंटरनेट खत्म हो जाए या आप किसी ऐसी जगह हो जहां इंटरनेट का इस्तेमाल ना कर पाएं तो मुश्किल हो जाता है। खासतौर से युवाओं के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना एक आदत बन गई है। बिना इंटरनेट ना तो फेसबुक पर कुछ अपडेट किया जा सकता है, ना अपने खास पल शेयर किए जा सकते हैं।
लेकिन एक ऐसा भी तरीका है जिससे आप बिना इंटरनेट के फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके पास अगर इंटरनेट नहीं है तो आप मात्र एक नंबर डायल कर के फेसबुक अपडेट कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट कैसे करें फेसबुक प्रयोग:
  • बिना इंटरनेट के फेसबुक अपडेट करने के लिए आपको एक नंबर डायल करना होगा। इसके लिए आपको 1 दिन के लिए 1 रुपये खर्च करने होंगे।
  • आपको बता दें, Fonetwish फेसबुक के लिए USSD सेवा देती है। बिना इंटरनेट स्टेटस अपडेट करने के लिए अपने फोन से 325# या fbk# डायल करें ।
  • इसके बाद अपना फेसबुक आईडी और पासवर्ड डालें।
  • इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा। उसका रिप्लाई करते ही आपका फेसबुक एक्टिव हो जाएगा।
  • इसमें आप मैसेज के ही जरिए अपना फेसबुक स्टेटस अपडेट कर पाएंगे। इसमें आप नोटिफिकेशन, स्टेटस अपडेट, पोस्ट, फ्रेंड रिक्वेस्ट आदि मैनेज कर सकेंगे।
  • अगर आप इस सर्विस को डिएक्टिवेट करना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से *325*22# डायल करें

xiaomi ke 1core se bhi jada bike india me redmi note 4 smartphone

नी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। कंपनी द्वारा बनाया गया नया कीर्तिमान यही इशारा करता है। दरअसल, Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी। यह पहला मौका है जब कंपनी ने एक महीने में इतने सारे हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। ली जून द्वारा दी गई जानकारी पर खुशी व्यक्त करते हुए शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया।

कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट में बिका है। हाल ही में आयोजित फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया की त्योहारी सेल में मात्र दो दिन में कंपनी ने 10 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बेचने का दावा किया था। सबसे ज़्यादा बिक्री शाओमी रेडमी नोट 4 की हुई है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने 2015 में 7 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए थे। इसके बाद 2016 कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं गया। शाओमी इस साल 5.8 करोड़ हैंडसेट की शिपिंग कर पाई। अब तक आए आंकड़ों को देखकर लगता है कि कंपनी के लिए 2017 कीर्तिमानों का साल साबित होगा।

भारतीय मार्केट पर गौर किया जाए तो सितंबर महीने की शुरुआत में जानकारी मिली थी कि कंपनी ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। याद रहे कि कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट करीब 3 साल पहले जुलाई 2014 में लॉन्च किया था। इसके अलावा शाओमी ने दावा किया है कि उसने भारतीय मार्केट में सबसे तेजी से यह कारनामा किया है।

Relience ne nikala 149Rupees wala recharge..|
रिलायंस जियो ने चुपचाप अपने एक प्रीपेड पैक को अपडेट कर दिया है। अब यूज़र को इस पैक के साथ भी अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 149 रुपये वाला प्लान अब तक 2 जीबी डेटा के साथ आता है जिसकी वैधता 28 दिनों की होती थी। निर्धारित 2 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद उपभोक्ताओं के पास टॉप अप वाउचर रीचार्ज करने का विकल्प रहता था। दूसरी तरफ, रिलायंस जियो के ज़्यादातर प्लान अनलिमिटेड डेटा की सुविधा के साथ आते हैं। हालांकि, 4जी स्पीड में डेटा की एक सीमा रहती है और इसके बाद धीमी स्पीड में अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता रहता है। रिलायंस जियो के फैसले के बाद अब ग्राहक 149 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमिटेड डेटा पाएंगे।

149 रुपये वाला रीचार्ज प्लान अब भी 2 जीबी 4जी डेटा के साथ आता है। लेकिन अब यूज़र निर्धारित 4जी डेटा खत्म हो जाने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड में डेटा इस्तेमाल करते रहेंगे। गौर करने वाली बात है कि जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा तो दे रही है। लेकिन स्पीड अन्य प्लान की तुलना में कम है। 96 रुपये, 309 रुपये और इससे महंगे प्लान में ग्राहकों को निर्धारित सीमा के बाद 128 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है जो 149 रुपये वाले प्लान से दोगुनी स्पीड है।

रिलायंस जियो के 19 रुपये और 49 रुपये वाले प्लान अब भी अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा के साथ नहीं आते हैं।

149 रुपये की तुलना में थोड़ा महंगा 309 रुपये वाला प्लान ज़्यादा फायदेमंद है। यह 56 दिनों की वैधता के साथ आता है और हर दिन इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 96 रुपये वाला प्लान 7 जीबी 4जी डेटा के साथ आता है और इसकी वैधता 7 दिन की है। बता दें कि 149 रुपये वाला प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस के साथ आता है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।

अपडेट हो जाने के बाद जियो का 149 रुपये वाला प्लान एयरेटल की इसी कीमत वाले प्लान से थोड़ा बेहतर हो गया है। एयरटेल का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी 2 जीबी डेटा के साथ आता है। हालांकि, एयरटेल उपभोक्ताओं को कंपनी के अपने नेटवर्क पर ही मुफ्त कॉल की सुविधा मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़